क्यों खास है ये फोन?
Samsung का ये नया फोन वाकई में एक सानदार फोन है। इसका नाम है, Samsung Galaxy M17 5G, और क्यों यह फोन खास है, वो आपको इस आर्टिकल में पता चल जाएगा। आजकल मार्केट में बहुत सारे फोन आ रहे हैं Realme, Poco, Vivo सब 5G फोन लॉन्च कर रहे हैं, लेकिन जब Samsung ने ये Samsung Galaxy M17 5G ₹12,499 के प्राइस पॉइंट पर लॉन्च किया, तो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
अगर इतने कम दाम में अगर आपको Super AMOLED डिस्प्ले, OIS कैमरा, 5nm प्रोसेसर और 6 साल का सॉफ्टवेयर अपडेट मिले, तो कोई भी इस फोन को वैल्यू फॉर मनी ही बोलेगा । असल में Samsung ने इस फोन में वही किया है जो हर बजट यूजर चाहता है बढ़िया लुक, टिकाऊ बॉडी, सानदार परफॉर्मेंस और ब्रांड वैल्यू। और सबसे अच्छी बात? ये कोई सस्ता दिखने वाला फोन नहीं है। इसका डिजाइन और फील देखकर यकीन नहीं होता कि ये सिर्फ बारह हजार के अंदर आने वाला यक पावरफूल फोन है।
Samsung Galaxy M17 5G डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
सबसे पहले बात कर इसके डिजाइन की, क्योंकि कोई भी फोन हाथ में लेते ही सबसे पहले उसका डिजाइन और लुक की बात होती है। Samsung Galaxy M17 5G को जब आप हाथ में लेंगे , तो आप को ऐसा नहीं लगेगा कि ये 12-13 हजार का फोन है कियो की इस का डिजाइन काफी सानदार प्रीमियम लुक से साथ आता है।
Samsung Galaxy M17 का बैक, ग्लास फिनिश जैसा दिखता है, लेकिन असल में ये ग्लास-फाइबर रिइनफोर्स्ड पॉलीकार्बोनेट है, यानी टिकाऊ भी और हल्का भी। फोन का वज़न करीब 195 ग्राम है, और मोटाई सिर्फ 7.4mm, मतलब पकड़ने में काफी स्लीक और हैंडी लगता है।
इस बार Samsung ने इस सीरीज़ को भी IP54 सर्टिफिकेशन दे दिया है, जिससे फोन धूल और हल्की बारिश में भी सुरक्षित रहता है, जो पहले M16 में नहीं था।
Samsung Galaxy M17 का ये फोन दो कलर वरिएन्ट में आता है — Sapphire Black और Silver।
Sapphire Black में जब रोशनी पड़ती है, तो थोड़ा ब्लू टोन झलकता है, जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है। पीछे की साइड तीन कैमरा लेंस का सेटअप दिया गया है जो साफ-सुथरा और सिम्पल डिजाइन देता है। ओवरऑल बिल्ड क्वालिटी और डिजाइन इस प्राइस पर Samsung की तरफ से जबरदस्त कहा जा सकता है जो इस प्राइस पॉइंट पे काफी सही डील है।
Samsung Galaxy M17 5G: Display
अब आते हैं उस चीज़ पर, जो Samsung की सबसे बड़ी ताकत है, डिस्प्ले।
Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है , जो 90Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, सबकुछ यक दम स्मूद होने वाला है। अगर आप वीडियो या मूवी देखते हो तो इस फोन का एक्सपीरियंस आप के लिए शानदार होने वाला है।
YouTube पर 1080p/60fps तक प्लेबैक कर सकते हो और कलर्स इतने वाइब्रेंट हैं कि आंखें ठंडी पड़ जाएं। Samsung ने इस बार Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दी है, जो आमतौर पर महंगे फोन में मिलती है। मतलब गिर भी गया तो डरने की जरूरत नहीं है।
ब्राइटनेस भी बढ़िया है — 800 निट्स टाइपिकल और 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस। मिलता है, मतलब आउट्डोर और धूप में भी स्क्रीन क्लियर नजर आती है। अगर आप IPS डिस्प्ले वाले फोन्स (जैसे Poco या Realme) से आए हैं, तो आपको फर्क साफ दिखाई देगा। वीडियो देखने, गेम खेलने या सोशल मीडिया स्क्रॉल करने में ये डिस्प्ले आपको प्रीमियम फील देता है।
कैमरा – OIS के साथ कमाल का परफॉर्मेंस
Samsung कैमरा क्वालिटी के लिए तो जाना जाता है, और Samsung Galaxy M17 5G में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है ।
- 50MP Main Camera (OIS के साथ)
- 5MP Ultra-wide Camera
- 2MP Macro Lens
और सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा।
OIS (Optical Image Stabilization) इस प्राइस रेंज में मिलना ही बहुत बड़ी बात है। इससे आपकी फोटोस ब्लर नहीं होतीं, और लो-लाइट में भी शार्पनेस बनी रहती है।फोटोस का कलर टोन काफी नेचुरल है, न ज्यादा सैचुरेटेड, न फिका।इस फोन के पोर्ट्रेट शॉट्स में एज डिटेक्शन अच्छा है और स्किन टोन काफी बैलेंस्ड है। सेल्फी कैमरा आउटडोर में बढ़िया परफॉर्म करता है, स्किन डिटेल और बैकग्राउंड दोनों क्लियर दिखते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए आप रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से Full HD 30fps पर शूट कर सकते हैं। वीडियो स्टेबिलिटी और क्वालिटी दोनों डिसेंट हैं। ओवरऑल इस पपहोने का कैमरा इस प्राइस रेंज में काफी रिलायबल और सैटिस्फाइंग है।
परफॉर्मेंस और गेमिंग – दमदार प्रोसेसर का साथ
अब आते हैं उस चीज़ पर जो किसी भी फोन की असली ताकत होती है — परफॉर्मेंस। Samsung Galaxy M17 5G में लगा है Exynos 1330 चिपसेट, जो 5nm प्रोसेस पर बना है। इसका मतलब है कि फोन ज्यादा फास्ट, पावर एफिशिएंट और स्मूद रन करेगा। इस पर BGMI गेम पर ग्राफिक्स सेटिंग Smooth + High (40fps) तक मिलती है।
कैजुअल गेमिंग के लिए Samsung Galaxy M17 काफी अच्छा है, हां हेवी गेमिंग में थोड़े बहुत फ्रेम ड्रॉप्स देखने को मिल सकते हैं। लेकिन 12 हजार के फोन से आप बहुत ज्यादा उम्मीद तो नहीं कर सकते है, और फिर भी यह फोन उम्मीद से बढ़िया परफॉर्म करेगा।
Benchmark टेस्ट में भी इसने अच्छे स्कोर दिए
- Antutu Score: 6 लाख+
- Geekbench: Single 972, Multi 2000
Thermal Throttling: स्टेबल परफॉर्मेंस। -
ये फोन तीन वेरिएंट्स में आता है —
4GB/128GB,6GB/128GB
8GB/256GB
RAM LPDDR4X है और स्टोरेज टाइप UFS 2.2, जिससे ऐप्स जल्दी लोड होते हैं और मल्टीटास्किंग आसान रहती है।
बैटरी और चार्जिंग
अब बात करते हैं बैटरी की, क्योंकि बिना बैटरी बैकअप के फोन का कोई काम नहीं। Samsung Galaxy M17 5G में है 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है , जो आराम से एक दिन से ज्यादा चल जाती है। चाहे आप सोशल मीडिया स्क्रॉल करें, कॉलिंग करें या म्यूजिक सुनें, बैटरी परफॉर्मेंस बहुत ही सानदार है।
फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।, बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता, पर अगर आपके पास पुराना Samsung का चार्जर है तो वही काम करेगा। एक बार फुल चार्ज करने में करीब डेढ़ घंटे लगते हैं, और उसके बाद दिनभर आप इसे चला सकते है। पॉवर एफिशिएंट प्रोसेसर और AMOLED स्क्रीन के कारण बैटरी ड्रेन कम होता है, जिससे स्क्रीन ऑन टाइम 8-9 घंटे तक मिल जाता है।
सॉफ्टवेयर और फीचर्स – 6 साल का बड़ा अपडेट प्रॉमिस
अब यहां Samsung ने सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है —
6 साल का OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स! ये सुनकर ही बाकी ब्रांड्स हैरान हो जाएंगे , क्योंकि 15 हजार के अंदर ऐसा लॉन्ग सपोर्ट कोई नहीं देता। सॉफ्टवेयर है One UI 6, जो Android 14 बेस्ड है। इंटरफेस स्मूद है, कोई लैग नहीं, और भरपूर फीचर्स भरे पड़े हैं। जैसे Samsung Wallet, Tap & Pay, Voice Focus, Knox Security जो आमतौर पर मिड-रेंज या फ्लैगशिप फोन में मिलते हैं।
AI फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M17 मे Gemini Live, Circle to Search, और Music Search जैसे ऑप्शन भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी में भी कोई कमी नहीं , 12 5G bands, Bluetooth 5.3, Dual-band Wi-Fi, और NFC सपोर्ट मौजूद है। कुल मिलाकर, सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी के मामले में ये फोन बाकी ब्रांड्स से बहुत आगे है।
प्राइसिंग और वेरिएंट्स
Samsung Galaxy M17 5G को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:
|
वेरिएंट |
रैम / स्टोरेज |
कीमत (ऑफर्स के साथ) |
|
बेस |
4GB / 128GB |
₹12,499 |
|
मिड |
6GB / 128GB |
₹13,999 (अनुमानित) |
|
हाई |
8GB / 256GB |
₹15,499 (अनुमानित) |
ऑफर्स के साथ बेस मॉडल ₹12,499 में मिल रहा है, जो इस स्पेसिफिकेशन के हिसाब से काफी दमदार डील है।
फाइनल वर्डिक्ट – क्या ये फोन वैल्यू फॉर मनी है?
अब आता है सबसे बड़ा सवाल – क्या ये फोन वाकई वैल्यू फॉर मनी है?
मेरा जवाब है “हाँ, 100%” क्योंकि ₹12-13 हजार की रेंज में ऐसा फोन मिलना बहुत मुश्किल है। जो हर तरफ से बैलेंस बना पाए। Samsung Galaxy M17 5G में वो सब कुछ दिया है जो एक नॉर्मल यूजर चाहता है, बेहतरीन AMOLED डिस्प्ले, भरोसेमंद कैमरा, सॉलिड बिल्ड, बढ़िया बैटरी और लॉन्ग-टर्म अपडेट्स।
अगर आप गेमर नहीं भी हैं, तो भी ये फोन आपके हर काम के लिए परफेक्ट रहेगा, चाहे कॉलिंग हो, स्ट्रीमिंग हो या सोशल मीडिया।और सबसे बड़ी बात — Samsung ब्रांड का भरोसा। इतने कम दाम में 6 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट और AMOLED डिस्प्ले मिलना ही इसे खास बना देता है। तो अगर आप 12-13 हजार के बजट में एक टिकाऊ, स्टाइलिश और भरोसेमंद फोन ढूंढ रहे हैं, तो Samsung Galaxy M17 5G एक परफेक्ट चॉइस है।
निष्कर्ष:
Samsung ने इस बार बजट सेगमेंट में भी साबित कर दिया कि वो सिर्फ फ्लैगशिप ही नहीं, बल्कि मिड-रेंज में भी शानदार वैल्यू दे सकता है। Galaxy M17 5G उन लोगों के लिए है जो एक बार फोन खरीदकर सालों तक फोन खरीदना नहीं चाहते हैं और फोन को लंबा यूज़्ड करना चाहते है, वो भी लंबे अपडेट के साथ।