आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) क्या होता है।
आय प्रमाणपत्र (Income Certificate) एक सरकारी दस्तावेज है जिसे अंग्रेज़ी में Income Certificate कहा जाता है। यह आपके परिवार या व्यक्ति की कुल वार्षिक आय को प्रमाणित करता है।
साधारण भाषा में कहें तो यह दस्तावेज बताता है कि आपके परिवार की कुल आय कितनी है। सरकार इसे इसलिए जारी करती है ताकि आपकी आर्थिक स्थिति के आधार पर आपको आरक्षण, छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) का उपयोग कहाँ होता है?
आय प्रमाणपत्र का उपयोग छात्रवृत्ति (Scholarship) आवेदन से लेकर कई सरकारी योजनाओं मे उपयोग किया जाता है।
-
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
-
छात्रवृत्ति (Scholarship) के आवेदन में
-
स्कूल/कॉलेज एडमिशन के समय
-
आय आधारित आरक्षण के लिए
-
विभिन्न सरकारी दस्तावेज़ और सेवाओं में
आय प्रमाणपत्र (Income Certificate) बनाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
आय प्रमाणपत्र (Income Certificate) आप घर बैठे आसानी से अप्लाइ कर सकते है, जिसको बनाने क लिए आप को कुछ steps फालो करने पड़ेंगे, जिसके बाद कुछ ही समय मे ही आप आय प्रमाणपत्र (Income Certificate) के लिए आवेदन कर पाएंगे, जिसको आवेदन करने के लिए आप को कुछ डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी जैसे ।
-
आधार कार्ड
-
राशन कार्ड
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
स्वयं-प्रमाणित घोषणा पत्र
-
पहचान पत्र (Voter ID / PAN Card / Driving License)
-
मोबाइल नंबर
-
कभी-कभी परिवार की आय से जुड़े अतिरिक्त कागजात भी मांगे जा सकते हैं
📌 नोट: हर राज्य में डॉक्यूमेंट और प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है।
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) ऑनलाइन कैसे बनाएं
पोर्टल पर जाएँ
अपने ब्राउज़र में E-District + अपनी State का नाम सर्च करें।
आपकी राज्य की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।
यहां से आप Income Certificate (आय प्रमाण पत्र) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2️⃣ लॉगिन करें
“Citizen Login / ई-साथी” पर क्लिक करें।
अगर आपके पास पहले से आईडी है तो लॉगिन करें।
नई आईडी बनाना हो तो “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” पर क्लिक करके यूज़र आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें।
3️⃣ आधार ऑथेंटिकेशन करें
आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें और “मैं आधार धारक हूं” पर टिक करें।
मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
ध्यान दें कि आधार से आपका मोबाइल लिंक होना जरूरी है।
4️⃣ आवेदन फॉर्म भरें
नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम
वर्तमान और स्थाई पता
पेशा (नौकरी, मजदूर, छात्र आदि)
परिवार की कुल आय और आय का स्रोत (खेती, मजदूरी, पेंशन, नौकरी, व्यवसाय आदि)
पहले से बना आय प्रमाण पत्र हो तो उसका विवरण
5️⃣ डॉक्यूमेंट अपलोड करें
पासपोर्ट फोटो (50 KB के अंदर)
स्वयं-प्रमाणित घोषणा पत्र (PDF/JPG)
पहचान पत्र (आधार/राशन कार्ड)
6️⃣ फीस का भुगतान करें
एप्लीकेशन सबमिट करने के बाद ₹15 फीस का भुगतान करें।
पेमेंट UPI, QR Code, Net Banking या Debit Card से किया जा सकता है।
7️⃣ वेरिफिकेशन और प्रमाण पत्र जारी
आवेदन सबसे पहले लेखपाल के पास जाता है।
लेखपाल आपके दिए गए पता, परिवार की आय और अन्य जानकारी की जाँच करता है।
जरूरत पड़ने पर वह इलाके में जाकर या पंचायत से जानकारी लेकर रिपोर्ट बनाता है।
सही पाए जाने पर यह रिपोर्ट आगे एसडीएम (SDM) को भेज दी जाती है।
- SDM अप्रूवल के बाद आपका प्रमाण पत्र डिजिटल साइन के साथ जारी हो जाता है।
यह पूरी प्रक्रिया आमतौर पर 10–15 कार्यदिवस में पूरी हो जाती है।
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) डाउनलोड कैसे करें
पोर्टल पर Login करें।
“निस्तारित आवेदन (Disposed Applications)” सेक्शन पर जाएँ।
Application Number पर क्लिक करें।
अगर Pop-up Block हो तो ब्राउज़र सेटिंग्स में Allow करें।
Certificate खुलेगा → “Print” पर क्लिक करें और Save as PDF चुनें।
अब यह आपके मोबाइल या कंप्यूटर में सेव हो जाएगा।
निष्कर्ष
तो ये था आय प्रमाणपत्र (Income Certificate) के लिए आवेदन करने का आसान तरीका , अब आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन, आय प्रमाणपत्र (Income Certificate) बना और डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि हमेशा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें और अपने डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखें।
Good job